रांची, अगस्त 23 -- अड़की प्रतिनिधि। अड़की थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए हत्या समेत कई गंभीर आपराधिक मामलों में फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटी गई एक हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल और वन प्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट 5जी मोबाइल फोन बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में घाघरा निवासी एसी अमन उर्फ अमन कच्छप, घाघरा टोला रुरुवांग निवासी सनिका नाग उर्फ लंबू और मड़की नाग शामिल हैं।

गिरफ्तारी का विवरण रविवार को तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार अड़की पुलिस को रविवार को सूचना मिली थी कि अड़की थाना कांड संख्या 51/25 एवं 12/26 का अप्राथमिकी अभियुक्त एसी अमन उर्फ अमन कच्छप घाघरा स्थित अपने घर में मौजूद है। सूचना के सत्यापन के बाद छापेमारी दल ने घर की घेराबंदी कर उसे गिरफ...