रांची, जून 9 -- अड़की, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अड़की में मंगलवार को टीबी मरीजों का फेस वेरिफिकेशन किया गया। इस दौरान मरीजों को मासिक प्रोत्साहन राशि सीधे बैंक खाते में भेजे जाने की जानकारी दी गई तथा पोषण सहायता के रूप में फूड बॉक्स वितरित किए गए। वहीं प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूरे होने पर सीएचसी अड़की सहित प्रखंड के 22 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम में स्वास्थ्यकर्मियों एवं सहिया बहनों ने सक्रिय भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा स्वास्थ्य शिविर में 110 गर्भवती महिलाओं की जांच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...