रांची, जनवरी 5 -- अड़की, प्रतिनिधि। प्रखंड के हुंठ पंचायत में बढ़ती ठंड को देखते हुए पंचायत स्तर पर राहत कार्य किया गया। पंचायत की मुखिया सोमा मुंडा ने जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच 40 कंबलों का वितरण किया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य चन्द्रशाहाय शोले, जनसेवक रवि रंजन पाठक, वार्ड सदस्य सोमा मुंडा एवं लखमानी देवी उपस्थित थे। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान मुखिया सोमा मुंडा ने कहा कि अड़की क्षेत्र में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करना पंचायत की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम यह सुनिश्चित करेगी कि ठंड के कारण किसी भी जरूरतमंद को परेशानी न हो। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...