अड़की में फायर सेफ्टी वीक पर किया मॉक ड्रिल
रांची, मई 6 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को फायर सेफ्टी वीक के तहत मॉक ड्रिल आयोजित कर स्वास्थ्यकर्मियों को आग लगने की आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया। जिला अग्निशमन पदाधिकारी रामाशीष सिंह यादव और अविनाश कुमार ने स्वास्थ्य कर्मियों, एएनएम, एमपीडब्ल्यू को सतर्कता, सुरक्षित निकासी और प्राथमिक बचाव उपायों की जानकारी दी। डेमो के माध्यम से आग बुझाने के तरीके और अग्निशमन उपकरणों के उपयोग की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि आपात स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेना जरूरी है। कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निरूपमा नीलम लकड़ा, बीपीएम राजेश कुमार, विश्वमोहन प्रसाद सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मारंगहादा में भी मॉक ड्रिल कर गैस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.