रांची, दिसम्बर 25 -- अड़की, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी अड़की मंडल की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर सिंदरी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष परशुराम दास ने की। इस अवसर पर अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तमाड़ राजपरिवार के राजा कुमार महेंद्र नाथ शहदेव उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा अड़की के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष परशुराम दास तथा संगठनात्मक दृष्टिकोण से नवगठित बिरबांकी मंडल के नव नियुक्त अध्यक्ष सिंगा पूर्ति को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय मुंडा ने ...