रांची, फरवरी 20 -- खूंटी, संवाददाता। मानव-वन्यजीव संघर्ष से प्रभावित लोगों को न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को.नालसा के निर्देश एवं डालसा के तत्वावधान में अड़की प्रखंड के हुंट पंचायत अंतर्गत रोमचू गांव में व्यापक विधिक जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। अभियान को निरंतर रूप से संचालित करने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डीएलएसए अध्यक्ष रसिकेश कुमार के निर्देशानुसार किया गया। कार्यक्रम के लिए एलएडीसी के नोडल पदाधिकारी के रूप में राजीव कमल को नामित किया गया था। अभियान के दौरान वन विभाग की टीम के साथ अड़की प्रखंड के अधिकार मित्र कृष्णा सिंह मुंडा, बदमोहन मुंडा एवं गणेश सिंह मुंडा ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर मानव-वन्यजीव संघर्ष से संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी।...