रांची, दिसम्बर 18 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की प्रखंड अंतर्गत डुंडी गांव में गुरुवार को भाकपा (माले) के पूर्व महासचिव कॉमरेड विनोद मिश्रा की 27वीं पुण्य तिथि के अवसर पर अड़की प्रखंड कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कॉमरेड बुधनलाल मुंडा ने की। बैठक की शुरुआत कॉमरेड विनोद मिश्रा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके पश्चात पार्टी की केंद्रीय कमेटी के संकल्प पत्र का पाठ कॉमरेड गौरसिंह मुंडा ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड सचिव कॉमरेड गुरुवा मुंडा ने कहा कि आने वाले निर्णायक आंदोलनों के लिए पार्टी को अपनी पूरी ताकत एकजुट करनी होगी। उन्होंने संगठन को और अधिक गतिशील, संगठित, अडिग और जुझारू बनाने पर जोर देते हुए कहा कि इसके लिए कार्यकर्ताओं को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे आना होगा। ...