रांची, अप्रैल 18 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की प्रखंड कार्यालय में शनिवार को कल्याण विभाग की ओर से वाद्य यंत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि झामुमो जिला प्रवक्ता सह विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल ने ग्राम प्रधान खुदिया मुंडा, बुधन लाल मुंडा, शिवनाथ सिंह मुंडा, गोपाल सिंह मुंडा एवं जगदीश मंडा को वाद्य यंत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा मिलता है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रकाश सिंह मुंडा, प्रमुख कृष्ण सिंह मुंडा, बीडीओ गणेश महतो समेत कई लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- आदिवासी धरोहरों के संरक्षण व विकास की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...