रांची, अप्रैल 18 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की थाना पुलिस ने मानवीय पहल करते हुए थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी के नेतृत्व में थाना परिसर के सामने सड़क किनारे प्याऊ की व्यवस्था की है। प्याऊ में मिट्टी के घड़ों में ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल रखा गया है, जिससे राहगीर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। गांवों को जोड़ने वाली इस सड़क पर प्रतिदिन काफी आवाजाही रहती है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में यह व्यवस्था काफी राहतभरी और उपयोगी साबित हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.