बाराबंकी, मार्च 26 -- देवा शरीफ। क्षेत्र के ग्राम नरैनी स्थित प्रतिभा शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के पास खेतों में सारसो के दो जोड़ों का अठखेलियां करने का खूबसूरत नजारा लोगों को खूब भाया। इस पल को लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जिले में सारस की संख्या बढ़ी है। इनके संरक्षण और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...