फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 26 -- कंपिल, संवाददाता। कंपिल-बदायूं मार्ग स्थित अटैना घाट पर गुरुवार को कांवड़ लेकर जल भरने आया एक युवक गंगा में नहाते समय डूब गया। देर शाम तक पुलिस और गोताखोरों द्वारा तलाश जारी रही, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग सका।जनपद एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव ततरई निवासी इंद्रपाल सिंह यादव का 21 वर्षीय पुत्र सुदेश यादव गुरुवार सुबह अपने गांव एवं आसपास के ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर से कांवड़ लेकर जल भरने के लिए बदायूं जनपद के अटैना घाट पहुंचा था। कांवड़ यात्रा के दौरान सभी लोग गंगा स्नान कर रहे थे, तभी सुदेश गहरे पानी में चला गया और अचानक डूबने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब तक साथ गए ग्रामीण कुछ समझ पाते और उसे बचाने का प्रयास करते, तब तक वह गंगा की तेज धारा में लापता हो चुका था। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.