शाहजहांपुर, मार्च 23 -- शाहजहांपुर। अटेवा पुरानी पेंशन बचाओ मंच एवं अटेवा प्रीमियर लीग कमेटी के तत्वावधान में आयोजित अटेवा प्रीमियर लीग 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को चार मुकाबले खेले गए। सभी मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोमांच बनाए रखा। पहले मैच में लेखपाल वॉरियर्स ने कटरा सुपर किंग्स को 28 रन से हराया। लेखपाल वॉरियर्स ने 15 ओवर में 141 रन बनाए, जबकि जवाब में कटरा टीम 113 रन ही बना सकी। हिमांशु रंजन 32 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरे मुकाबले में शाहजहांपुर मास्टर्स ने माध्यमिक स्टार्स को 57 रन से हराया। मास्टर्स ने 170 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में माध्यमिक स्टार्स 113 रन ही बना पाए। दीपक यादव ने 57 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। तीसरे मैच में रॉयल चैलेंजर कलान ने एनिमल हसबेंडरी चैंपियंस को एक...