रामपुर, मई 12 -- अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तत्वावधान में सोमवार को बिलासपुर रोड स्थित द स्टार वर्ल्ड कॉफी हाउस में संगठन के विस्तार एवं नवीन पदाधिकारियों के सम्मान हेतु एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त एवं जनाधारयुक्त बनाने के उद्देश्य से नवीन दायित्वों की घोषणा की गई। हरद्वारी लाल को जिला सलाहकार,वकील अहमद को जिला उपाध्यक्ष,पंकज कुमार को ब्लॉक मंत्री, रामदेव गंगवार को ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष दिगपाल गंगवार द्वारा किया गया।

संगठन की रणनीति इस दौरान उन्होंने संगठन की आगामी रणनीति पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि पुरानी पेंशन केवल कर्मचारियों की आर्थिक सुरक्षा ही नहीं, बल्कि उनके सम्मानजनक भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने उपस्थित साथियों का आह्वान करते हुए...