जौनपुर, मई 31 -- जौनपुर, संवाददाता। अटेवा पेंशन बचाओ मंच जौनपुर के जिला संगठन मंत्री सुभाष सरोज के पिता सत्तन सरोज के निधन पर अटेवा परिवार ने शोक व्यक्त किया। निधन की सूचना मिलते ही अटेवा जौनपुर और वाराणसी मंडल के पदाधिकारी उनके पैतृक गांव मुरारा मुफ्तीगंज पहुंच श्रद्धांजलि अर्पित की। पदाधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही परिवार को इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। इस दौरान अटेवा वाराणसी मंडल के उपाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव, मंडलीय महामंत्री संदीप चौधरी, जिला संयोजक चंदन सिंह, जिला महामंत्री इंदु प्रकाश यादव, जिला संयुक्त मंत्री प्रवीण श्रीवास्तव, ब्रह्मशील यादव, प्रमोद प्रजापति, लालचंद यादव, ध्रुवराज यादव, आशीष लोहिया, मुलायम यादव, संदीप याद...