जौनपुर, अप्रैल 13 -- जौनपुर, संवाददाता। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) अनिवार्यता के विरोध में 13 अप्रैल को प्रस्तावित अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के मशाल जुलूस को लेकर अटेवा ने शहर के एक होटल में रविवार को बैठक की। इसमें मशाल जुलूस को सफल बनाने की रणनीति तय की गई। मंडल उपाध्यक्ष रमेशचंद्र यादव और महामंत्री संदीप चौधरी की उपस्थिति में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक चंदन सिंह ने की। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। संचालन नंदलाल पुष्कर ने किया। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री सुबास सरोज, संदीप यादव, जिला कैडर प्रभारी टीएन यादव, जगदीश यादव, प्रदीप चौहान, शशि राय, डॉ. हरे कृष्ण सिंह, अखिलेश यादव, प्रमोद गुप्ता, आशीष लोहिया, लाल चंद्र, प्रदीप उपाध्याय, मनीष यादव, शेर बहादुर, लाल बहादुर, त्रिपुरेश स...