मुजफ्फर नगर, अप्रैल 8 -- बुढ़ाना। गांव अलीपुर अटेरना में शिक्षा चौपाल एवं स्कूल चलो अभियान रैली का भव्य आयोजन शिव मंदिर के आंगन में किया। परिषदीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत उपस्थिति एवं बच्चों को निपुण करने की दिशा में शिक्षा चौपाल का अभियान प्रदेश सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। बीएसए संदीप कुमार, एबीएसए किरण यादव की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों की उपस्थिति, नामांकन में वृद्धि और शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना है। कोई भी शिक्षार्थी जो शिक्षा लेने के लिए पात्र है, उस बच्चे का नामांकन विद्यालय में कराया जाए और एक अच्छी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त प्राप्त की जाए। आयोजन को सफल बनाने में ग्राम प्रधान कलवा, पूर्व प्रधान विकास त्यागी, मुक्तराम, बाबूजी और सभी अभिभावकों की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एव...