जहानाबाद, फरवरी 15 -- कुर्था, निज संवाददाता। राणा नगर स्थित शिव मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक, हवन एवं महाआरती का आयोजन किया गया। प्रात:काल से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। पूरा वातावरण मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर वृन्दावन से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक वृन्दावन दास जी ने श्रीमद्भागवत में वर्णित भगवान शिव, माता सती और माता पार्वती की कथा का विस्तृत एवं भावपूर्ण व्याख्यान किया। उन्होंने सती के त्याग, भगवान शिव के विरह और माता पार्वती की कठोर तपस्या का मार्मिक वर्णन करते हुए बताया कि किस प्रकार अटूट श्रद्धा और समर्पण से शिव-पार्वती ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.