बुलंदशहर, मई 26 -- नगर के मोहल्ला गोकुलगंज में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में मंगलवार को भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा स्थल पर पूर्व विधायक विमला सोलंकी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र सोलंकी ने विधि-विधान से भगवान की आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की।बरसाना से पधारे कथावाचक पंडित बृज बिहारी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा में रुक्मणी विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मणी के दिव्य प्रेम, आस्था और समर्पण की महिमा बताते हुए कहा कि सच्चे प्रेम और अटूट भक्ति के आगे संसार की सभी बाधाएं स्वतः समाप्त हो जाती हैं। कथावाचक ने कहा कि माता रुक्मणी ने भगवान श्रीकृष्ण को अपने आराध्य के रूप में स्वीकार कर उन्हें पति रूप में पाने का दृढ़ संकल्प लिया था। यह भी पढ़ें- प्रेम, समर्पण और भक्ति का प्...