रामगढ़, अप्रैल 2 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि शहर के प्रसिद्ध श्री श्री मारुति नंदन मंदिर बाजार समिति की ओर से आयोजित 24 वां वार्षिकोत्सव अटूट भंडारे और भक्ति के उल्लास के साथ धूमधाम से गुरुवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया और भक्ति में सराबोर नजर आए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रामगढ़ विधानसभा की विधायक ममता देवी ने कहा कि मारुति नंदन मंदिर का इतिहास अत्यंत गौरवशाली और प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने कहा कि बाजार समिति के व्यवसायियों की ओर से इतने भव्य आयोजन का सफल संचालन आपसी एकजुटता और सामाजिक समर्पण का प्रतीक है। मंदिर के सचिव अमित साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 वर्षों से मंदिर में अटूट भंडारे का आयोजन निरंतर आपसी सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी वर्ष मंदिर की 25वीं वर्...