सहारनपुर, फरवरी 18 -- पाकिस्तानी जासूस इकबाल भट्टी को मंगलवार दोपहर अटारी बार्डर से पाकिस्तान भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी को कड़ी सुरक्षा में लेकर पहुंची, जहां कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद इकबाल भट्टी को पाकिस्तानी रेंजर्स के हवाले कर दिया गया। बता दें कि वर्ष 2008 में पंजाब की पटियाला पुलिस ने महानगर के मोहल्ला हकीकतनगर से पाकिस्तानी जासूस शाहिद इकबाल भट्टी उर्फ देवराज सहगल को गिरफ्तार किया था। मूल रूप से पाकिस्तान के कसूर जिले का निवासी इकबाल भट्टी उर्फ देवराज सहगल हकीकतनगर स्थित श्मशान के बराबर में किराए के मकान में रहता था। उसने यहां पर कंप्यूटर सेंटर भी खोल लिया था। आरोपी के पकड़े जाने के बाद उसके पास वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, भारतीय बैंकों की पासबुक और चेक बुक सहित तमाम दस्तावेज मिले थे, जिसके आधार पर उसने भारत की नागरिकता प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.