भागलपुर, दिसम्बर 31 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष को 'अटल स्मृति वर्ष' के रूप में मनाते हुए मंगलवार को एक विवाह भवन में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अटल बिहारी वाजपेयी की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि अटल जी केवल एक महान जननेता ही नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी चिंतन और सुशासन के प्रतीक थे। मुख्य अतिथि नगर विधायक रोहित पांडे ने उनके दूरदर्शी नेतृत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उन्हें देशवासियों का प्रेरणास्रोत बताया। कवि सम्मेलन में डॉ. मंजीत सिंह किनवर, पुरनेन्द्र, गौरी तिवारी, मिथलेश, अभिषेक आनंद, जयंत जलद, रितु मिश्रा और अमन साह ने अपनी रचनाओं...