शाहजहांपुर, अप्रैल 15 -- डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को विकास खंड भावलखेड़ा की ग्राम पंचायत तुर्की खेड़ा में स्थापित अटल सहजन वन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पौधों की स्थिति का जायजा लेकर अधिकारियों को बेहतर देखरेख और संरक्षण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि पौधों के आसपास की मिट्टी सुरक्षित रखी जाए और कमजोर पौधों को बांस के सहारे से मजबूत किया जाए। जहां पौधे नहीं पनपे हैं, वहां पुनः रोपण कराने के निर्देश दिए। साथ ही ड्रिप इरिगेशन और सोलर पंप लगाने के निर्देश भी दिए, ताकि सिंचाई व्यवस्था बेहतर हो सके। इसके बाद डीएम ने तुर्की खेड़ा स्थित गौशाला का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- एसडीम ने कान्हा गौशाला का निरीक्षण कर परखी व्यवस्था यहां साफ-सफाई और व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए ग्राम प्रधान की सराहना की। पशुओं के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.