अयोध्या, जनवरी 3 -- अयोध्या,संवाददाता। नगर निगम के तिलक हाल में अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री रहते अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के सामने सुशासन का जो मॉडल पेश किया था,उसे वर्तमान सरकार और बेहतर ढंग से लागू कर रही है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पोखरण परीक्षण,स्वर्ण चतुर्भुज योजना जैसी उपलब्धियां अटल सरकार के सुशासन की पहचान हैं। उन्होंने कहा कि वाजपेयी सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के अनुरूप अंतिम पायदान पर मौजूद व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने का जो सिलसिला शुरू किया था,वह मोदी सरकार में पूरी तरह आकार ले चुका है। उन्होंने भाजपा नेताओ एवं कार्यकर्ताओं से अटल बिहारी वाजपेई ...