शाहजहांपुर, मार्च 8 -- अटल सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के लोग और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर किया। इसके बाद वृंदावन से आए कलाकारों ने राधा-कृष्ण के स्वरूप में फूलों की होली खेलकर वातावरण को उत्सवमय बना दिया। होली मिलन समारोह में हास्य कवि अजीत शुक्ला ने अपने व्यंग्य और हास्य कविताओं से श्रोताओं को खूब हंसाया। वहीं कवि सम्मेलन में गुलिस्तां खान, फैजल फैज और वाजिद हुसैन वाजिद ने अपने कलाम पेश कर दर्शकों की सराहना प्राप्त की। विश्व महिला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.