शाहजहांपुर, जून 8 -- शाहजहांपुर। शहर के अंटा चौराहे के पास स्थित अटल सभागार में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। करणी सेना के कार्यक्रम के दौरान तेज हवा में उड़ रहे टेंट को संभालने की कोशिश कर रहे खाना बनाने वाले कारीगर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। टेंट का लोहे का पाइप 11 केवी लाइन से छूते ही उसमें करंट दौड़ गया और चार लोग झुलस गए। मौके पर अफरातफरी मच गई। रविवार को अटल सभागार परिसर में करणी सेना का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में भोजन व्यवस्था के लिए परिसर में ही हॉल के बाहर बड़ा टेंट लगाया गया था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मौसम बदला और अचानक तेज हवा चलने लगी। तेज झोंकों से टेंट उखड़ने लगा तो वहां मौजूद कारीगर उसे पकड़कर संभालने लगे। इसी दौरान टेंट का लोहे का पाइप बगल से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। करंट फैलते ही पाइप प...