मुरादाबाद, फरवरी 27 -- मुरादाबाद। मंडल के अटल श्रमिक आवासीय विद्यालय में कक्षा छह और नौ में प्रवेश की चल रही प्रक्रिया के बीच प्रवेश परीक्षा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। अटल विद्यालय में प्रवेश के लिए मंडल भर के 280 बच्चों ने आवेदन किया है। इन सभी को प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड बांटने का सिलसिला तेज हो गया है। सभी पंजीकृत बच्चों के एडमिट कार्ड श्रम विभाग के कार्यालय में उपलब्ध कराए गए हैं। सहायक उपश्रमायुक्त अजीत कनौजिया ने बताया कि विभाग द्वारा प्रवेश पत्र बांटने के लिए निर्धारित अंतिम तारीख खत्म हो गई है, लेकिन, जो भी बच्चे एडमिट कार्ड लेने से शेष रह गए हैं उन्हें फोन पर कॉल करके बुलाया जाएगा और एडमिट कार्ड दिया जाएगा। अटल विद्यालय की प्रवेश परीक्षा आठ मार्च को होगी। मंडल के सभी जनपदों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मुरादाबाद में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.