गोरखपुर, जनवरी 2 -- मंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक विस्तार से की गई चर्चा गोरखपुर, महराजगंज कुशीनगर और देवरिया के छात्र कर सकेंगे आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से स्वीकार किए जाएंगे आवेदन गोरखपुर, निज संवाददाता। अटल आवासीय विद्यालय सहजनवा में प्रवेश से जुड़े मामले में मंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक शुक्रवार को कमिश्नर अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छह एवं कक्षा नौ में प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता और परीक्षा आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए 31 जनवरी तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि ऑफलाइन आवेदन शनिवार से लिए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा 22 फरवरी को होगी। इसमें गोरखपुर मंडल के गोरखपु...