बस्ती, फरवरी 2 -- बस्ती। जिले में अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि शासन ने बढ़ाकर 15 फरवरी कर दिया है। उपश्रमायुक्त रचना केशरवानी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अटल आवासीय विद्यालयों में कक्षा छह व कक्षा नौ में बच्चों के प्रवेश के लिए आवेदन पत्र की तिथि शासन ने बढ़ा कर 15 फरवरी कर दिया है। जिसमें आवेदनों का सत्यापन 25 फरवरी, प्रवेश पत्र 26 से 28 फरवरी, परीक्षा के लिए आठ मार्च तिथि निर्धारित कर दिया है। वहीं परीक्षा का परिणाम 18 मार्च को घोषित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...