लखनऊ, जुलाई 18 -- रजनीश रस्तोगी, वरिष्ठ संवाददाता, लखनऊ। अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी (एबीवीएमयू) जल्द ही चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ मरीजों के इलाज का भी एक बड़ा केंद्र बनने जा रही है। विश्वविद्यालय परिसर में 400 बेड का अत्याधुनिक शिक्षण (टीचिंग) अस्पताल बनाया जाएगा, जिसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने विस्तृत प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। अधिकारियों को उम्मीद है कि जल्द ही इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी, जिसके बाद निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस अस्पताल के बनने से सुलतानपुर रोड और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। कैंसर संस्थान के बाद यह क्षेत्र का दूसरा प्रमुख सरकारी अस्पताल होगा। कुलपति डॉ. अमित देवगन ने बताया कि इस अस्पताल का संचालन विश्वविद्यालय के अधीन स्थापित होने वाले मेडिकल कॉलेज...