वरिष्ठ संवाददाता, जुलाई 15 -- अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी (एबीवीएमयू) अब केवल मेडिकल, नर्सिंग और पैरामेडिकल संस्थानों को संबद्धता देने तक सीमित नहीं रहेगी। यूनिवर्सिटी जल्द ही अपना मेडिकल कॉलेज स्थापित करेगा। जहां एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होगी। साथ ही मरीजों को किफायती दर पर उच्च स्तरीय इलाज की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी का दूसरा दीक्षांत समारोह में बुधवार को शुरू हुआ। यूनिवर्सिटी परिसर स्थित धनवंतरी ऑडिटोरियम चरक सम्मेलन केंद्र में सबसे पहले शैक्षणिक यात्रा निकाली गई। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह कार्यक्रम में मौजूद हुए। कुलपति डॉ. अमित देवगन ने दीक्षांत कार्यक्रम की शुरुआत की। यूनिवर्सिटी की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी...