भभुआ, जनवरी 29 -- उच्च शिक्षा के माहौल व पठन-पाठन प्रक्रिया से रूबरू हुईं 35 बालिकाएं (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के अटल बिहारी सिंह प्लस टू हाई स्कूल की 35 छात्राएं गुरुवार को शैक्षणिक परिभ्रमण के तहत सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज पहुंचीं। इस परिभ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा की प्रक्रिया, अवसरों और संस्थागत सुविधाओं की प्रत्यक्ष जानकारी देना था। छात्राओं के साथ विद्यालय की शिक्षिकाएं प्रियंका कुमारी, अराधना कुमारी, सबीना खातून एवं शिक्षक सरवरे आलम उपस्थित रहे और पूरे कार्यक्रम की अगुवाई की। कॉलेज परिसर में पहुंचने पर छात्राओं को विभिन्न कक्षाओं का भ्रमण कराया गया। उन्हें स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई की व्यवस्था, विषय चयन की प्रक्रिया, परीक्षा पद्धति तथा भविष्य में करियर की संभावनाओं के बारे में बताया गया। छात्राओं ...