लखनऊ, अप्रैल 18 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। सरकारी नर्सिंग कॉलेजों में जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी यानी जीएनएम पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अब अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगी। यह महत्वपूर्ण निर्णय शनिवार को विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति की बैठक में लिया गया। सरकारी कॉलेजों में जीएनएम की कुल 513 सीटें उपलब्ध हैं जिन पर प्रवेश इसी परीक्षा के माध्यम से होगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि निजी विश्वविद्यालयों से संबद्ध नर्सिंग कॉलेजों में जीएनएम प्रवेश परीक्षा का आयोजन संबंधित निजी विश्वविद्यालय स्वयं करेंगे। इस व्यवस्था से सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में प्रवेश प्रक्रिया स्पष्ट रूप से अलग अलग और सुव्यवस्थित हो जाएगी।जीएनएम यह भी पढ़ें- CUET UG : सीयूईटी यूजी अभ्यर्थियों को राहत, NTA ने दिया विषयों में करेक्श...