हरिद्वार, जनवरी 2 -- नगर निगम हरिद्वार में अटल स्मृति वर्ष के तहत शुक्रवार को अटल स्मृति प्रदर्शनी लगी। इसका शुभारंभ मेयर किरन जैसल और भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने फीता काटकर किया। भाजपा जिला सह प्रभारी दीपक धमीजा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीति में नए आयाम स्थापित किए। उन्होंने सत्ता और विपक्ष, दोनों ही भूमिकाओं में रहते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की मिसाल पेश की। जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि अटल स्मृति प्रदर्शनी के जरिये उनके विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि युवा पीढ़ी उनके बताए मार्ग पर चल सके। इस अवसर पर विनीत जोली, लव शर्मा, आशु चौधरी, तरुण नैय्यर, राजकुमार अरोड़ा, रितु ठाकुर, लोकेश पाल, राकेश नौडियाल, पार्षद प्रशांत मन्नू सैनी, सचिन अग्रवाल, सूर्यकांत शर्मा, सचिन कुमार, भोला शर्मा, आदर्श पांडे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.