एटा, दिसम्बर 28 -- एटा,। शहर के कासगंज रोड स्थित आईटीआई कॉलेज परिसर में विधानसभा मारहरा का अटल स्मृति विधानसभा सम्मेलन में मुख्य अतिथि एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने कहा कि वर्ष 1940 के दशक में जब देश स्वतंत्रता के लिए संघर्षरत था। उसी काल में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े थे। संघ उनके लिए केवल संगठन नहीं बल्कि जीवन दृष्टि था। राष्ट्र सर्वोपरि, व्यक्ति साधन और राजनीति सेवा थी। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि यही कारण था कि जब वर्ष 1951 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की। अटल बिहारी वाजपेयी उसके वैचारिक और सांगठनिक स्तंभ बने। उन्होंने कहा कि वह नारे गढ़ने वाले नेता नहीं थे। वह विचार बोने वाले कार्यकर्ता थे। वह पहली बार 1957 के लोकसभा चुनाव में बलरामपुर से निर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.