अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सहारनपुर, अगस्त 17 -- रामपुर मनिहारान, संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। देवबंद रोड स्थित पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौ. नक्षत्र पंवार के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। चौ. नक्षत्र पंवार ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के विकास को नई दिशा दी। स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के जरिए उन्होंने मजबूत सड़क नेटवर्क की नींव रखी, जबकि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांवों को बेहतर संपर्क मिला और गांव-शहर की दूरी कम हुई। उन्होंने कहा कि वाजपेयी के योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। यह भी पढ़ें- अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर हुई श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में संजय राणा, गौतम चौधरी, पप्पू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.