गोरखपुर, दिसम्बर 20 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष को भाजपा उल्लास के साथ मनाएगी। शनिवार को बेनीगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि भाजपा महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और व्यक्तित्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रस्तावित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। इस दौरान महानगर महामंत्री एवं अभियान संयोजक ओमप्रकाश शर्मा, महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही, महानगर महामंत्री इंद्रमणि उपाध्याय, दयानंद शर्मा, रणविजय शाही, पदमा गुप्ता, वीरेंद्र पांडेय, मनोज अग्रहरी, गौरव तिवारी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.