वाराणसी, जून 2 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। अटल पेंशन योजना से लोगों को जोड़ने के लिए मंगलवार को यूनियन बैंक क्षेत्रीय कार्यालय में शिविर लगाया गया। शिविर में 1701 लोगों को चेक वितरित किया गया। मुख्य अतिथि सीडीओ प्रखर सिंह ने इन लाभार्थियों को चेक दिया। उन्होंने कहा कि योजना के लिए 18 से 40 वर्ष तक के असंगठित क्षेत्र के लोग पात्र हैं। 60 वर्ष की आयु पर 1000 से 5000 रुपये की पेंशन लाभार्थी को मिलेगी। जीएम टी कामेश्वर राव ने कहा कि वाराणसी क्षेत्र की 63 शाखाओं एवं 350 से भी अधिक बीसी के माध्यम से 1701 लोगों को इस योजना से जोड़ा गया है। इस दौरान क्षेत्र प्रमुख शैलेंद्र कुमार ने कहा कि यदि 18 वर्ष की  आयु में कोई नामांकन करता है तो 210 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से 60 वर्ष तक 1.05 लाख जमा करता है। अगले 20 वर्ष में पेंशन 12 लाख रुपये मिलती है। इ...