फिरोजाबाद, मार्च 27 -- थाना उत्तर क्षेत्र में अटल पार्क में एंटी रोमियो पुलिस ने महिलाओं से छेड़छाड़ करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। महिला उप निरीक्षक एकता चौधरी महिला पुलिस कर्मियों के साथ चैकिंग कर रही थी। महिलाओं को जागरूक कर रही थी। जब वह अटल पार्क पहुंचीं तो अटल पार्क पर एक युवक वहां आने जाने वाली युवतियों व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। युवक उनके साथ अश्लील फब्तियां कस रहा था। अश्लील गाने गाते हुए अश्लील हरकते कर रहा था। पुलिस वालों को देखकर वह व्यक्ति को अटल पार्क से बाहर की तरफ तेज-तेज कदमों से चलने लगा। उसे भागता देख पुलिस सतर्क हो गई। महिला पुलिस ने दौड़कर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सौरभ पुत्र अजव सिंह बताया है। वह हथनौनी थाना बरथना जिला इटावा का रहने वाला है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ बीएनएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.