फिरोजाबाद, अप्रैल 1 -- उत्तर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम अटल पार्क के सामने युवतियों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया। मामला शाम छह बजे का है। अटल पार्क में 30 से अधिक युवतियां घूमने आई थीं। सभी ने पार्क में रील बनाई। उसके बाद सभी बाहर निकल आईं। अचानक दो युवतियों में इंस्टाग्राम पर उपलब्ध फोटो और रील पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए विवाद होने लगा। यह देखकर दोनों युवतियों के गुट एकत्रित हो गए और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। पार्क के बाहर महिलाओं और पुरुषों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने बीच-बचाव कराने का प्रयास किया लेकिन युवतियां नहीं मानीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों गुटों को समझाकर शांत कराया। पुलिस चौकी इंचार्ज योगेंद्र सिंह ने बताया कि अटल पार्क ...