मुरादाबाद, अक्टूबर 6 -- मुरादाबाद। मंगलवार को भाजपा महानगर द्वारा मध्य नगर, भोजपुर, सेहल एवं रामगंगा विहार मंडल में संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया गया। इसमें संगठन की आगामी गतिविधियों, बूथ स्तर की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।

बैठकों का स्थान मध्य नगर मंडल की बैठक बुध बाजार स्थित प्रेम चुनरिया होटल, भोजपुर मंडल की बैठक शांति देवी इंटर कॉलेज, सेहल मंडल की बैठक बीएसएम इंटर कॉलेज तथा रामगंगा विहार मंडल की बैठक आजाद वाटिका में हुई। जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री डॉ. प्रमेन्द्र कुमार जांगड़ा तथा जिला अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी डॉ. प्रमेन्द्र कुमार जांगड़ा ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत संगठनात्...