बरेली, दिसम्बर 29 -- फरीदपुर, संवाददाता। भाजपा की ओर से अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह,भाजपा आंवला जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह रहे। एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व ने देश को लोकतांत्रिक, राजनीतिक और विकास पर गहरा प्रभाव डाला। विशिष्ट अतिथि भाजपा के राणा प्रताप सिंह ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने मूल्य आधारित राजनीति को आगे बढ़ाते हुए विकास और सुशासन की मजबूत नींव रखी। विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई एक दूरदर्शी नेता, कुशल प्रशासक, प्रखर वक्ता और कवि थे। भाजपा के आंवला जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने उनके आदर्शो पर चलने का आह्वान किया। कार्...