बांका, दिसम्बर 26 -- बांका, एक संवाददाता। गुरूवार को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर बांका नगर स्थित मंडल भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनके महान विचार, ओजपूर्ण वाणी और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं को दिशा और ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी की दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि आज देश को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने व...