लखनऊ, दिसम्बर 29 -- भाजपा ने सोमवार को भतोईया गांव में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि व पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश तिवारी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की राजनीतिक यात्रा इस सत्य को स्थापित करती है कि लोकतंत्र में सत्ता टिकाऊ तभी होती है जब उसकी जड़े संगठन से जुड़ी हो। उन्होंने कहा कि आज जब राजनीति लोकप्रियता और तात्कालिक लाभ की ओर बढ़ रही है वहीं अटल जी की राजनीतिक यात्रा हमें यह याद दिलाती है कि संगठन केवल चुनाव जीतने की मशीन नहीं है बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला होता है। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय मंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि अटल जी के प्रधानमंत्री काल में चलाई गई विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से लोग लाभान्वित हुये हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का शुभारंभ उन्होंने ही किया था।...