बलिया, दिसम्बर 25 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती गुरुवार को मनाई गई। इस अवसर पर 'सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर' का समापन समारोह कलक्ट्रेट सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पहले स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। सीडीओ ओजस्वी राज ने सांसद को सम्मानित किया। कार्यक्रम में एलसीडी स्क्रीन के माध्यम से अटल जी के जीवन पर आधारित वृत्तचित्र का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। अपने संबोधन में नीरज शेखर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास को बढ़ाने पर बल देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को सकारात्मक दिशा ...