लोहरदगा, दिसम्बर 29 -- कुडू, प्रतिनिधि।लोहरदगा कुडू के बहुद्देश्यीय भवन में सोमवार को भाजपा का अटल स्मृति वर्ष सह विधान सभा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव, पूर्व विधान पार्षद प्रवीण सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता ओम सिंह, जिला अध्यक्ष मनीर उरांव, माटीकला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्रीचंद प्रजापति सहित कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एवं भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ की गई। मंच संचालन कार्यक्रम के संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष नवीन कुमार टिंकू ने किया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.