मुरादाबाद, दिसम्बर 25 -- भाजपा ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर सभी मंडलों में कार्यक्रम किए। मुरादाबाद महानगर के दस और जिले के सोलह मंडलों में अटल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान जिला और महानगर के पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष आकाश कुमार पाल एवं महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला के नेतृत्व में आयोजन किया गया। सुबह अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान बुद्धि विहार पार्टी कार्यालय में प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। जिला अध्यक्ष ने कहा कि हमें राष्ट्र प्रथम मूल्यों के सिद्धांतों पर चलना चाहिए। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि हमें भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की विरासत को विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ाने की जरूरत है। इस दौरान दिनेश शीर्षवाल, धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, कार्यक्रम सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.