कानपुर, दिसम्बर 24 -- कानपुर। अटल जयंती की पूर्व संध्या पर अटल घाट पर दीप प्रज्जवलित किए गए। सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों संग अटल बिहारी को श्रद्धांजलि दी व देश की प्रगति में उनके योगदान को याद किया। सांसद ने बताया कि जयंती पर सुबह 7 बजे अटल घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। सुबह 10 बजे भारत रत्न अटल प्रतिमा परर माल्यार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नीतू सिंह, दिनेश राय, अवध बिहारी मिश्रा, चंचल भदौरिया, शीलू पांडे, विकास सिंह भोले, अशोक सिंह दद्दा, निर्मल तिवारी, ललित मिश्रा, रामप्रसाद कनौजिया, किसन मिश्रा, बृजेश तिवारी, जनक सिंह, पार्षद पप्पू पांडे, धीरेन्द्र सिंह, धीरु त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। इसी तरह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा दक्षिण कार्यालय में दी...