गुमला, दिसम्बर 24 -- गुमला, संवाददाता। भाजपा के गुमला जिला कमेटी की बैठक मंगलवार को होटल बिंदेश में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बिनय कुमार लाल ने की। बैठक में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले पार्टी के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को लेकर से चर्चा की गई और उनकी सफल आयोजन के लिए रूपरेखा तय की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 दिसंबर को भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती जिला कार्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इसके बाद 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें वीर साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान को स्मरण किया जाएगा। वहीं 28 दिसंबर को जिला कार्यालय में विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिला अध्यक्ष लाल ने कहा कि ये कार्यक्रम पार्टी की विचारधारा, राष्ट्रभक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.