मैनपुरी, दिसम्बर 23 -- अटल जन शताब्दी वर्ष के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। भाजपा स्वच्छता अभियान चलाएगी। बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। विधानसभा में सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे। अटल जन शताब्दी कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन शताब्दी कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यालय पर रूपरेखा तय की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि अटल जी का जन्म शताब्दी कार्यक्रम 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जनपद के सभी बूथों पर जन्म शताब्दी कार्यक्रम मनाया जाएगा। 24 दिसंबर को दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा और स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। 25 दिसंबर को बूथ स्तर पर कार्यक्रम होंगे। विधानसभाओं में भी सम्मेलन होंगे। मैनपुरी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.