हरदोई, अप्रैल 13 -- हरदोई। शहर के भीड़भाड़ वाले चौराहे अटल चौक के पास नुमाइश मैदान में प्रवेश द्वार के निकट पानी की टंकी की टोटियां टूटी पड़ी हैं, जबकि पास में ही ट्रैफिक पुलिस बूथ है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि पेयजल समस्या का समाधान कराने के लिए जिला पंचायत की ओर से पानी की टंकी स्थापित कराई गई। इससे कई वर्षों लोगों की प्यास बुझी, लेकिन इस बार यह बेमतलब साबित हो रही है। टोटियों को अराजकतत्वों ने तोड़ दिया है। इससे प्यास बुझाने के लिए पहुंचने वाले चालक, परिचालक, राहगीर व मंदिर आने वाले श्रृद्धालु परेशान हैं। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद टोटियों के अभाव में पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं। यह भी पढ़ें- जामा सप्ताहिक हाट परिसर में पेयजल व्यवस्था ठप, चापाकल व जलमिनार खराब यहां से सांडी, हरपालपुर, सवायजपुर, बावन आदि क्षेत्र के लिए निजी वाहन मि...